राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस: एक छोटी सी कदम, एक बड़ा बदलाव
हर साल 14 दिसंबर को हम राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस (National Energy Conservation Day) मनाया जाता है। यह दिन हमें याद दिलाता है, कि हमारी पृथ्वी (Earth) पर उर्जा के सिमित संसाधन (Resources) है, और हमें इन्हें संभालकर रखना है। ऊर्जा (Energy), खासकर बिजली (Electricity), एक अनमोल संसाधन है, जिसे हमें सोच-समझकर इस्तेमाल करना चाहिए। ऐसा करने से हम ना केवल बिजली की समस्या का समाधान कर पायेंगे बल्कि हम पर्यावरण और स्वास्थ्य संबंधी अनेक समस्याओं का भी समाधान कर पाएंगे।
राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस 2024 की थीम (The theme for National Energy Conservation Day):
राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस 2024 का थीम है “पॉवरिंग सस्टेनेबिलिटी: हर वाट मायने रखता है (Powering Sustainability: Every Watt Counts)”
ऊर्जा संरक्षण (Energy Conservation) क्यों जरूरी है?
- पर्यावरण संरक्षण (Environment Conservation): ऊर्जा का अत्यधिक उपयोग प्रदूषण बढ़ाता है और जलवायु परिवर्तन (climate change) को तेज करता है। ऊर्जा बचाने से हम पर्यावरण को बचा सकते हैं।
- आर्थिक लाभ (Economic Benefits): ऊर्जा बचाने से बिजली का बिल कम आता है, जिससे हमारी जेब पर बोझ कम पड़ता है।
- संधारणीय विकास (Sustainable Development): ऊर्जा संरक्षण हमें संधारणीय विकास (sustainable development) की दिशा में ले जाता है, जहां हमारे साथ, हमारी आने वाली पीढ़ियां (Generations) भी पर्याप्त संसाधनों का उपयोग कर सकेंगी।
राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस के बारे में कुछ तथ्य:
- कब मनाया जाता है? यह दिन हर साल 14 दिसंबर को मनाया जाता है।
- क्यों महत्वपूर्ण है? यह दिन ऊर्जा संरक्षण के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने और लोगों को ऊर्जा-कुशल प्रथाओं को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मनाया जाता है।
- कौन आयोजित करता है? भारत सरकार के बिजली मंत्रालय के तहत ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (BEE) इस आयोजन को आयोजित करता है।
- क्या हैं लक्ष्य? मुख्य लक्ष्य ऊर्जा खपत को कम करना, स्थायी ऊर्जा स्रोतों को बढ़ावा देना और जलवायु परिवर्तन को कम करना है।
- आप कैसे योगदान दे सकते हैं? आप उपयोग में न होने पर रोशनी बंद करके, ऊर्जा-कुशल उपकरणों का उपयोग करके और पानी का संरक्षण करके सरल ऊर्जा-बचत आदतों को अपनाकर योगदान दे सकते हैं।
- दीर्घकालिक लाभ क्या हैं? दीर्घकालिक लाभों में ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में कमी, कम ऊर्जा लागत और अधिक टिकाऊ भविष्य शामिल हैं।









ऊर्जा संरक्षण के लिए हम क्या कर सकते हैं?
हम सभी, छोटे से बड़े, ऊर्जा संरक्षण में योगदान (Participation) दे सकते हैं। यहां हमने कुछ आसान तरीके बताएं हैं जिनके द्वारा आप उर्जा संरक्षण में अपना योगदान दे सकते हैं:
घर में ऊर्जा बचाएं (Save Energy at Home):
- बिजली के बल्ब बदलें (Change Old Bulbs): पुराने बल्बों की जगह एलईडी बल्ब (LED bulbs) का इस्तेमाल करें, क्योंकि वे कम बिजली खाते हैं।
- पंखों की स्पीड कम करें (Slow Down the Speed of Fans): गर्मियों में फैन की स्पीड कम रखें, इससे बिजली की खपत कम होगी।
- एसी का सही इस्तेमाल करें (Proper Use of AC): एसी का तापमान 24 डिग्री सेल्सियस से कम न रखें।
- बिजली के उपकरण बंद करें (Switch of the Electric Appliances): जब किसी उपकरण का इस्तेमाल न हो रहा हो, तो उसे स्विच ऑफ कर दें।
- पानी बचाएं (Save Water): पानी बचाने से बिजली की बचत होती है, क्योंकि पानी पंप करने के लिए बिजली की जरूरत होती है।
- सौर ऊर्जा का उपयोग करें (Use of Solar Energy): सौर ऊर्जा एक स्वच्छ और नवीकरणीय ऊर्जा (Renewable Energy) स्रोत है। सोलर पैनल (Solar Panel) लगाकर आप अपनी बिजली की जरूरतों को पूरा कर सकते हैं।
स्कूल में ऊर्जा बचाएं:
- लाइट्स बंद करें (Switch of Lights): जब क्लासरूम या लाइब्रेरी खाली हो, तो लाइट्स बंद कर दें।
- कंप्यूटर और प्रिंटर बंद करें (Turn off Computers and Printers): जब कंप्यूटर और प्रिंटर का इस्तेमाल न हो रहा हो, तो उन्हें बंद कर दें।
- पेपर बचाएं (Save Papers): दोनों तरफ पेपर का इस्तेमाल करें और प्रिंट आउट (Print Out) कम निकालें।
समुदाय में ऊर्जा बचाएं (Conserve Energy at Community):
- पड़ोसियों को जागरूक करें(Educate Neighbors): अपने पड़ोसियों को ऊर्जा संरक्षण के महत्व के बारे में बताएं और उन्हें भी ऊर्जा बचाने के लिए प्रेरित करें।
- स्थानीय सरकार से संपर्क करें (Engage with Local Government): स्थानीय सरकार से ऊर्जा दक्षता के उपायों को लागू करने का आग्रह करें।
- सामुदायिक कार्यक्रम आयोजित करें (Organize Community Events): ऊर्जा संरक्षण विषय पर सेमिनार, कार्यशालाएं और प्रदर्शनियां आयोजित करें।
एक छोटा कदम, एक बड़ा बदलाव (A Small Step, A Big Change)
ऊर्जा संरक्षण के लिए हर छोटा कदम (Small Step) मायने रखता है। अगर हम सभी मिलकर ऊर्जा बचाने के प्रयास करेंगे, तो हम एक स्वच्छ (Clean), हरा-भरा (Green) और संधारणीय (Sustainable) भविष्य का निर्माण कर सकते हैं। आइए, इस राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस पर संकल्प लें कि हम ऊर्जा का सदुपयोग (Wisely Use) करेंगे और इसे बचाने (Conserve) के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।
उर्जा संरक्षण पर स्लोगन्स (Slogans for Energy Conservation Day):
इन स्लोगन्स का उपयोग आप उर्जा संरक्षण के लिए अपने घर, पड़ोस, स्कूल आदि जगह पर लोगों को जागरूक करने के लिए कर सकते हो:
- ऊर्जा बचाओ, भविष्य रोशन करो. (Save Energy, Brighten the Future.)
- थोड़ा प्रयास, बड़ा बदलाव. (Small Effort, Big Change.)
- हर वाट मायने रखता है. (Every Watt Counts.)
- बचाओ ऊर्जा, बचाओ धरा. (Save Energy, Save the Earth.)
- कम खर्च करें, पर्यावरण बचाएं. (Spend Less, Save the Environment.)
- बटन दबाओ, भविष्य रोशन करो. (Press the Button, Light Up the Future.)
- हो जाओ ऊर्जा के दोस्त, अपनाओ हरा जीवन. (Become Friends with Energy, Adopt a Green Life.)
- कम खर्च करें, ज्यादा करें. (Spend Less, Do More.)
- रोशन करो भविष्य, हरित मार्ग से. (Illuminate the Future, Through the Green Path.)
- बिजली बचाओ, हंसी बढ़ाओ. (Save Electricity, Increase Laughter.)
- बिजली बचाओ, खुशियां बढ़ाओ. (Save Electricity, Increase Happiness.)
- बिजली बचाओ, तन-मन स्वस्थ रखो. (Save Electricity, Keep Mind and Body Healthy.
कम बिजली पर चलने वाले उपकरण:
2. कम बिजली का उपयोग करने वाले पंखे : Click Here
3. कम बिजली का उपयोग करने वाले कूलर: Click Here
4. कम बिजली का उपयोग करने वाले ए.सी. : Click Here
5. कम बिजली का उपयोग करने वाले फ्रिज : Click Here
डॉक्टर विनेश कुमार
प्रधानाचार्ये
किड्स साइंस एकेडेमी

